CBSE के 10वीं और 12वीं के Students के लिए जरूरी खबर

EDUCATIONCBSE के 10वीं और 12वीं के Students के लिए जरूरी खबर

सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने नया सैंपल पेपर जारी किया है। अब 10वीं में 50 क्षमता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। 12वीं में इसकी संख्या 40 होगी। इसी सैंपल पेपर के आधार पर वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा होगी।

बता दें कि बोर्ड ने एक सैंपल पेपर पहले भी जारी किया था जो पुराने प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम पर आधारित था लेकिन अब उसमें बदलाव कर दिया गया है। वर्ष 2023 में 10वीं में 30 प्रतिशत और 12वीं में 20 प्रतिशत क्षमता आधारित प्रश्न पूछे गए थे। वहीं वर्ष 2024 में क्षमता आधारित प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। यह क्षमता आधारित प्रश्न वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय होंगे। प्रश्न पत्र बैंक सैक्शन में जाकर छात्र इसकी जानकारी ले सकते हैं। नए सैंपल पेपर के अनुसार ही स्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा लेगा। इसके लिए स्कूलों को निर्देश दिया गया है। प्री-बोर्ड से 10वीं और 12वीं परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पैटर्न की जानकारी मिलेगी। स्कूलों को संबंधित छात्रों को समय पर इसकी जानकारी देने को कहा गया।

मार्किंग स्कीम व बेहतर उत्तर लेखन में मिलेगी मदद 
बोर्ड ने सैंपल पेपर के साथ हर विषय की मार्किंग स्कीम की भी जानकारी दी है। इससे छात्रों को हर प्रश्न कितने अंक के पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी मिलेगी।साथ में उत्तर लिखने की स्टैप वाइज जानकारी भी दी गई है। सी.बी.एस.ई. के एक अधिकारी के अनुसार स्टैप वाइज मार्किंग की जानकारी छात्रों को होनी चाहिए। इससे वे उत्तर उसी तरीके से लिखेंगे। क्षमता आधारित प्रश्न पिछले कई साल से जोड़ा गया है। ऐसे में उसका स्टैप वाइज मार्किंग जानना जरूरी है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles