वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

U.S NewsPunjabवृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

वृंदावन  जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन चंद्रोदय मंदिर द्वारा अमृतसर से वृंदावन तक ‘वृंदावन हैरिटेज बस यात्रा’ शुरू की गई है। यह बस हर शनिवार को सुबह 7 बजे से चलेगी और जालंधर-लुधियाना-अंबाला-पानीपत- करनाल-मानेसर-पलवल होते हुए शाम 4 बजे वृंदावन पहुंचेगी।

बताया जा रहा है कि इस बस में सभी बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और इसके साथ ही भक्तों को सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन भी प्रदान किया जाएगा और आरामदायक रहने की बेहतरीन व्यवस्था वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के परिसर में प्रदान की जाएगी। रविवार और सोमवार को हरे कृष्णा टूर गाइड उन्हें संकीर्तन और कृष्ण कथा के साथ-साथ ब्रज मंडल के लीला स्थलों के दर्शन कराएंगे। यह बस मंगलवार सुबह 9 बजे वृंदावन से चलेगी और शाम 7 बजे तक अमृतसर पहुंचेगी। आपको बता दें भारी गिनती में ठाकुर श्री बांके बिहारी के भगत वृंदावन में दर्शनों को जाते हैं। इस बस सेवा का शुरू करना एक अच्छा प्रयास है

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles