पराली को जलाने से रोकने आए अधिकारी के साथ किसानों की गुंडागर्दी

Crimeपराली को जलाने से रोकने आए अधिकारी के साथ किसानों की गुंडागर्दी

बठिंडा में किसानों की अनोखी गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। गांव बुर्ज महिमा में प्रशासन टीम खेतों में पड़ी पराली को आग जलाने से रोकने के लिए आई थी जिसका किसानों ने विरोध किया और प्रशासन टीम को घेरा डाल लिया। अधिकारी को बंधक बना परेशान किया गया। लंबी बहसबाजी के बाद किसानों ने प्रशासन टीम के अधिकारी से ही पराली को आग लगवाई।

वहीं बठिंडा के डी.सी. शौकत अहमद का बयान  सामने आया और चेतावनी दी की इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज वह खुद घटना वाली जगह पर जाएंगे। उन्होंने किसानों द्वारा की गई उक्त हरकत की निंदा की। डी.सी. ने कहा कि किसानों ने पराली को जलाने से आए रोकने वाले अधिकारी को जबरदस्ती पराली को आग लगाने के लिए मजबूर किया है। किसानों की यह सरेआम गुंडागर्दी है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles