spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका

Date:

अमृतसर: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने भाजपा छोड़ दी है। डॉ. वेरका ने कहा कि वापिस कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। थोड़ी देर में वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। । डॉ. वेरका ने कहा कि इंतजार करो  उनके कई और साथी भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।  उन्होंने कहा की भाजपा जाना उनकी बड़ी गलती है। जिक्रयोग्य है कि भाजपा में शामिल होने से पहले उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी, वहीं वे अनुसूचित समाज के भी बड़े नेता भी थे।

वेरका 2012 और 2017 में पश्चिमी विधानसभा से विधायक रहे, जबकि 2007 और 2022 में वह चुनाव हार गए। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मंत्रिमंडल के गठन के दौरान वह भी मंत्री पद के मजबूत दावेदार थे लेकिन उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को ले लिया गया। ओ.पी. सोनी को पंजाब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद, डॉ. राज कुमार वेरका को नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के मंत्रिमंडल में पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मंत्री बनाया गया। साढ़े चार साल बाद डॉ. वेरका को माझा जोन में उनकी अच्छी छवि का ईनाम मिला है। बता दें कि वेरका कांग्रेस की उपेक्षापूर्ण नीतियों से नाराज थे जिस पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Popular

More like this
Related