घर में घुस कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई गोलियां

Crimeघर में घुस कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई गोलियां

मोगा: मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव धूड़कोट रणसींह के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू को अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार गंभीर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6.45 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे और उन्होंने हरविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं। हरविंदर सिंह कबड्डी के नामी खिलाड़ी हैं और आम आदमी पार्टी द्वारा वह धूड़कोट रणसींह से सरपंच के उम्मीदवार भी थे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles