पंजाब में AAP विधायक के घर पर ED की Raid

Crimeपंजाब में AAP विधायक के घर पर ED की Raid

मोहाली से AAP विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ई.डी. की रेड की खबर सामने आई है। इसी बीच वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली और पंजाब के शराब घोटालों के सिलसिले में आप विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ई.डी. ने छापेमारी की है।

PunjabKesari

मजीठिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब करने के बाद अब ई. डी. ने इस शराब घोटाले का लिंक पंजाब से जोड़ने पर काम शुरू कर दिया है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक्साइज घोटाले में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरपाल चीमा दोषी हैं।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles