करवाचौथ पर महिला का छिन गया सुहाग

latest Newsकरवाचौथ पर महिला का छिन गया सुहाग

खन्ना:  खन्ना में करवाचौथ पर एक महिला का सुहाग छिन गया। चांद देखने छत पर चढ़े पति की गिरने से मौत हो गई। यह घटना अमलोह रोड पर प्रीत नगर की है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले 42 वर्षीय लखविंदर राम खन्ना में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। इस दौरान पूरा परिवार घर की छत पर इंतजार कर रहा था। लखविंदर राम चांद निकलने का इंतजार कर रहा था।

बातें करते-करते लखविंदर छत से नीचे गिर गया। बिना किसी देरी के लखविंदर राम को खन्ना सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरकारी अस्पताल में बातचीत के दौरान राज ने बताया कि लखविंदर राम अपने परिवार के साथ छत पर था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। लखविंदर राम अपनी पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए छत पर चांद देख रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। वीरवार को पुलिस अधिकारी परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई मुकम्मल कर शव वारिसों को सौंपेगे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles