Raha Kapoor: क्रिसमस पर छाई आलिया-रणबीर की एंजेल

latest NewsRaha Kapoor: क्रिसमस पर छाई आलिया-रणबीर की एंजेल

 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक फैंस को दिखा दी है. क्रिसमस के खास मौके पर बेटी का चेहरा रिवील करके कपल ने फैंस को खुश कर दिया है. रणबीर और आलिया ने 2022 में अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था. कपूर परिवार ने क्रिसमस लंच पर अपनी बेटी राहा को मीडिया से मिलवाया दिया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की पहली झलक ने  इंटरनेट पर धूम मचा दी है.

कपूर खानदान में बीते दिन जोरों-शोरों से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच के दौरान रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के साथ पैपराजी को पोज दिए. कपल ने पहली बार पब्लिकली अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है. नीली आंखों वाली कपूर बेटी अपने माता-पिता के साथ क्रिसमस लंच पर परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहने नजर आईं है. लाडली बेटी को गोद में लिए नजर आए रणबीर.  राहा को देखकर फैंस की निगाहें उनपर अटक गईं. राहा की क्यूटनेस, उनकी एडोरेबल स्माइल और नीली आंखों ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है. फैंस राहा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. पापा रणबीर की गोद में राहा पाउडर पिंक और व्हाइट फ्रॉक में नजर आईं. दो चोटी बनाए राहा बेहद क्यूट लग रही हैं. राहा की चोटियों  में कार्टून क्लिप्स लगे हैं. पिंक और व्हाइट फ्रॉक संग लिटिल राहा रेड शूज पहने नजर आईं.

 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles